शिमला(हिमाचल प्रदेश) : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च से मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगने जा रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।
इस संबंध में जल्द ही विस्तृत एसओपी जारी की जाएगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि स्कूलों में शिक्षक कैंपस में दो मोबाइल फोन ले जा सकेंगे, लेकिन कक्षाओं के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी। यह फैसला छात्रों की पढ़ाई पर बेहतर फोकस और शैक्षणिक माहौल को सुधारने के उद्देश्य से लिया गया है।