कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद हेतु सी.एम.एस. शिक्षकों व मैनेजमेन्ट ने दी 50 लाख रूपयों की आर्थिक मदद



लखनऊ, 1 अप्रैल। लाॅकडाउन के दौरान कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद हेतु सिटी मोन्टेसरी स्कूल ने जिला प्रशासन को 50 लाख रूपयों का दान दिया है I सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने आज सी.एम.एस. के सभी शिक्षकों-कार्यकर्ताओं एवं मैनेेजमेन्ट की ओर से कोरोना राहत कार्यों हेतु नगर आयुक्त को उनके कार्यालय में जाकर 50 लाख रूपयों का चेक सौंपा। इसके अलावा भी सी.एम.एस. सभी संभव तरीकों से लगातार कोरोना प्रभावित लोगों की मदद लगातार प्रयास कर रहा है।

सामाजिक कार्यों में सी.एम.एस. सदैव ही बढ़चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है और इस कठिन समय में भी अपने सामाजिक दायित्वों से कदापि पीछे नहीं है।

(संवाद सूत्र )