NDRF, SDRF और सीएमएस ने साथ मिलकर निकाली “हर घर तिरंगा” रैली



लखनऊ (डेस्क) -  हर समय आपदा में तत्पर रहने वाली 11 वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. (NDRF) की लखनऊ स्थित टीम, SDRF और सिटी मांटेसरी स्कूल द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया I

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के संकल्प के अनुसार देश में हर घर तिरंगा' अभियान के अनुसार 76 वें स्वतंत्रता दिवस के एवं आजादी के अमृत महोत्सव'  पर प्रधानमंत्री के संकल्प के सशक्तिकरण के संदेश को, संपूर्ण देश में पहुँचाने के लिए NDRF ने SDRF और सिटी मांटेसरी स्कूल के साथ मिलकर सिटी मांटेसरी स्कूल, गोमती नगर से रिवर फ्रंट गोमती नगर तक  तिरंगा रैली का आयोजन किया I

रैली के दौरान  NDRF के उप कमांडेंट नीरज कुमार ,सिटी मांटेसरी स्कूल की प्रधानाचार्य आभा अनन्त, एस.डी.आर.एफ. के उप निरीक्षक अंबर प्रसाद सहित  35 सदस्यीय टीम और एन.डी.आर.एफ. के निरीक्षक राम सिंह, विनय कुमार उप निरीक्षक पारस राम जाखड़, जितेंद्र सिंह यादव सहित 40 सदस्यीय टीम मौजूद रही।