अंगूर का सेवन - ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद या नुकसानदेह ?



लखनऊ 06  अप्रैल 2020  - (ख़ुशी समय मेडिकल डेस्क ) -  अंगूर ब्लड शुगर लेवल के लिए फायदेमंद माना जाता है | ज्यादातर लोगों को अंगूर पसंद आते हैं क्योंकि इससे हमे कई तरह के फायदे मिलते हैं, लेकिन कम ही लोग अंगूर के फायदों के बारे में जानते हैं :

डायबिटीज में असरदार है अंगूर -
अंगूर खाने में मीठा होता है इसलिए लोगों को लगता है कि अंगूर में शुगर होने से यह डायबिटीक के लिए ठीक नहीं होते हैं लेकिन, आप गलत हो सकते हैं | डायबिटीज में अंगूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है | अंगूर शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकते हैं |

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद-
ब्लड प्रेशर की समस्या को हम अपने खानपान के जरिए ही ठीक कर सकते हैं I अंगूर में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर की बीमारी में आपके काफी काम आ सकता है I अगर शरीर में पोटेशियम कम होता है तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है | अंगूर में मौजूद पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर होने के ख़तरे को कम कर सकता है I

पाचन के लिए अंगूर के फायदे-
पाचन ही आपके शरीर की बीमारियों के सबसे ज्यादा जिम्मेदार होता है | माना जाता है अंगूर का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है | पाचन के लिए अंगूर को एक अच्छे विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है | अंगूर में मौजूद पॉलीफेनोल के कारण पाचन क्रिया में काफी हद तक सुधार हो सकता है I अगर आप पेट की परेशानियों से परेशान रहते हैं डाइट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं |

 

*उपरोक्त सभी विचार ख़ुशी क्लिनिक एवं वैलनेस सेण्टर के मुख्या चिकित्स्क डॉ ऐ के द्विवेदी हैं | कृपया उक्त विचारों का चिकित्स्क से परामर्श के बाद ही पालम करें |