क्रिकेट - डकवर्थ-लुईस नियम बनाने वाले गणितज्ञ टोनी का निधन



दिल्ली 02  अप्रैल 2020  - (ख़ुशी समय डेस्क ) - क्रिकेट को डकवर्थ-लुईस नियम देने वाले गणितज्ञ टोनी लुईस का ७८ वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपने साथी फ्रैंक डकवर्थ के साथ मिलकर क्रिकेट मैच के लिए 1997 में डकवर्थ-लुईस फॉर्मूला दिया था। इसे पहली बार आईसीसी ने इंग्लैंड में खेले गए 1999 वर्ल्ड कप से अपनाया था।