चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया मंजूर



नई दिल्ली (डेस्क) - आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। अरुण गोयल के इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंजूर कर लिया है। अरुण गोयल का इस्तीफा तब सामने आया है, जब हाल ही में लोकसभा चुनाव होने हैं।  हालांकि उनके इस्तीफे की वजह अभी सामने नहीं आई है। गोयल को 21 नवंबर, 2022 को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।

बता दें कि तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में एक पद पहले से रिक्त है। गोयल के इस्तीफे के बाद आयोग में अब सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बचे हैं।