महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन



मुंबई - महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। वह 86 साल के थे। एक दिन पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था।

मनोहर जोशी लोकसभा स्पीकर भी रहे हैं। उनका पार्थिव शरीर माटुंगा रूपारेल कॉलेज के पास स्थित उनके निवास पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आखिरी दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर दो बजे के बाद दादर शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा। मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक मुख्यमंत्री रहे थे ।