उत्तर प्रदेश : सदन में वित्त मंत्री पेश कर रहे बजट



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंच चुके हैं। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना आज सदन में यूपी सरकार का बजट प्रस्तुत कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बजट 2024-25 के सदन में प्रस्तुत करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इसके बाद मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री सदन पहुंचे।

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने घर पर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह बजट पेटिका के साथ सीएम आवास गए जहां योगी कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी। बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस किया गया है। इसका आकार का करीब 7.70 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो कि अब तक का सबसे बड़ा बजट है।