महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंची पहली कमर्शियल फ्लाइट



  • दिल्ली से अयोध्या पहुंचे राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र व केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडे

अयोध्या। इंडिगो की पहली कॉमर्शियल फ्लाइट शनिवार को दिल्ली से अयोध्या पहुंची। इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर दिल्ली से आए यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और यूको बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों को पुष्प और गिफ्ट देकर स्वागत किया। इंडिगो की फ्लाइट से ही राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र व केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडे भी पहुंचे। इस मौके पर एयरपोर्ट पर पहुंचकर यात्री काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे थे। बताया जा रहा है कि 1. 15 मिनट पर इंडिगो की यह फ्लाइट पहुंची थी। इसके बाद 2ः00 बजे अयोध्या एयरपोर्ट से ये फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इस फ्लाइट से अयोध्या के यात्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सभी ने पीएम मोदी व सीएम योगी की जमकर तारीफ की।

बता दें कि 30 दिसंबर को पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का अयोध्या जाकर उद्घाटन किया था।