हॉकी वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की पुरुष और महिला टीम का हुआ एलान



नई दिल्ली (डेस्क) - हॉकी इंडिया ने ओमान के मस्कट में होने वाले आगामी एफआईएच हॉकी फाइव्स वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। हॉकी फाइव्स महिला वर्ल्ड कप 24 से 27 जनवरी तक आयोजित होगा जबकि पुरुषों की प्रतियोगिता 28 जनवरी से 31 जनवरी तक खेली जाएगी।

विश्व कप के लिए पुरुष टीम की कमान फॉरवर्ड खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह के हाथों में सौंपी गई है। वहीं डिफेंडर मनदीप को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। विश्व कप के लिए महिला टीम की कप्तानी रजनी इतिमारपु करते हुई नजर आएंगी। महिमा चौधरी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

भारतीय महिलाओं को नामीबिया, पोलैंड और अमेरिका के साथ पूल सी में रखा गया है। हॉकी फाइव्स महिला वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें भाग लेंगी जिसमें पूल ए में फिजी, मलेशिया, नीदरलैंड और मेजबान ओमान शामिल हैं जबकि पूल बी में आस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, यूक्रेन और जाम्बिया हैं। पूल डी में न्यूजीलैंड, पराग्वे, थाईलैंड और उरुग्वे शामिल हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को वर्ल्ड कप 2024 में पूल-बी में जगह दी गई है। टीम ग्रुप स्टेज में मिस्न, जमैका और स्विजरलैंड से भिड़ना होगा। पूल-ए में नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, पोलैंड और नाइजीरिया को रखा गया है, जबकि पूल-डी में मलेशिया, फिजी, ओमान, अमेरिका और फिजी को शामिल किया गया है। पूल-सी में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद और कीनिया को रखा गया है।