ग्राम्य विकास की योजनाओं का लाभ जन-जन को दिलाने के लिए सरकार संकल्पित - केशव प्रसाद मौर्य



  • ग्राम चैपाल(गांव की समस्या - गांव में समाधान)की वर्षगांठ का होगा आयोजन

लखनऊ।  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन मे प्रत्येक विकास खण्ड की 2 ग्राम पंचायतों में आयोजित की जा रही ग्राम चैपालों के बहुत ही उत्साहजनक परिणाम निखर कर आये हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ग्राम्य विकास की योजनाओं  का लाभ जन-जन को दिलाने के लिए सरकार संकल्पबद्धता व पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।  

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि ग्राम चैपालों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में शिकायतों के निवारण हेतु सरकार का जनहित में एक बहुत सफल प्रयास रहा है। इस कार्यकम में ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना पैदा हुई है और उनकी स्थानीय स्तर की शिकायतें स्थानीय स्तर पर ही सुलझाने में मदद मिली है। कार्यकम की लोकप्रियता का प्रभाव है कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यकम का लाभ लिया है।

अब तक  03 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।चैपालों  के सफल कियान्वयन का 01 वर्ष, दिसम्बर, 2023 के अन्तिम सप्ताह में पूर्ण हो रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा कार्यकम की लोकप्रियता और उपयोगिता को देखते हुए चैपालों  की पहली वर्षगांठ को भव्यता पूर्ण ढंग से मनाये  जाने के निर्देश ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों व जिलाधिकारियों को दिए गए हैं । वर्षगांठ के तहत  28 से 30 दिसम्बर  2023 तक गांव- गरीब के विकास से रिलेटेड तीन दिवसीय कार्यकम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि  28 दिसम्बर 23 को ग्राम पंचायत, ब्लाक, तहसील, जनपद स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। 29 दिसम्बर को को विशेष चैपाल का आयोजन किया जायेगा। 30 दिसम्बर को प्रत्येक जनपद में जनप्रतिनिधियों द्वारा पत्रकार सम्मेलन (प्रेस कान्फ्रेस) का आयोजन किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में प्रेस वार्ता की जायेगी।