राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या



जयपुर(डेस्क) - राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घर में कूदकर अज्ञात चारों बदमाशों ने फायरिंग की। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जयपुर में नाकाबंदी कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर श्यामनगर इलाके में चार-पांच हथियारबंद गोगामेड़ी के घर में घुसे और उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं। दो लोग स्कूटी पर आये थे जिन्होंने गोगामेड़ी और उनके गनमैन पर हमला कर दिया था।