उत्तर प्रदेश : दीपावली से छठ पर्व तक अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम



लखनऊ - दीपावली और छठ पूजा के लिए रोडवेज  ने खास इंतजाम किए हैं। इन दोनों ही त्योहारों पर रोडवेज की ओर से यात्रियों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश में परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 10 नवंबर से 20 नवंबर तक अधिक बसें चलाने का आदेश जारी किया है।

दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों को मुख्यतः दिल्ली, जयपुर, कानपुर, लखनऊ आदि नगरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगरों में जाना होता है, जिसके लिए पर्याप्त संख्या में बसों के संचालन की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि छठ का पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। लोग दूरदराज से इन क्षेत्रों में पहुंचते हैं। ऐसे यह निर्णय लिया गया है।