एशियाड में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण



नई दिल्ली(डेस्क) - एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में जापान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत ने 5-1 के अंतर से मुकाबले में जीत अपने नाम की।

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने हॉकी में नौ साल बाद इन खेलों में स्वर्ण हासिल किया है। पिछली बार एशियाई खेलों में भारत ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता था।