सुलभ इंटरनेशनल के फाउंडर बिंदेश्वर पाठक का निधन



नई दिल्ली(डेस्क) - सुलभ इंटरनेशनल के फाउंडर बिंदेश्वर पाठक का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई है। डॉ. पाठक ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। बता दें कि कार्डियक अरेस्ट होने पर उन्हें दोपहर डेढ़ बजे एम्स की इमरजेंसी में लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर (कार्डियक पल्मोनरी रिससिटेशन) देकर धड़कन ठीक करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण में अग्रणी, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक 80 साल के थे। सुलभ इंटरनेशनल भारत का एक सामाजिक सेवा संगठन है। ये संगठन शिक्षा के माध्यम से मानव अधिकारों, पर्यावरण स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और सुधारों को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। बिंदेश्वर पाठक को स्वच्छा के लिए कई पद्म पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं.