चौथी बार भारत ने जमाया एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा



नई दिल्ली (स्पोर्ट्स डेस्क) - एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में भारत ने मलयेशिया को 4-3 से हरा दिया है। भारतीय टीम चौथी बार यह खिताब जीती है। चेन्नई में खेले गए फाइनल में मेजबान भारत हाफ टाइम तक 1-3 से पिछड़ रहा था लेकिन एक मिनट के अंदर दो गोल कर भारत ने 3-3 की बराबरी करने के बाद आखिरी क्षणों में आकाशदीप सिंह ने गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। इससे पहले भारत ने साल 2011, 2016 और 2018 में चैंपियन बना था।

अब भारत सबसे ज्यादा चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है। वहीं पाकिस्तान ने तीन बार यह खिताब जीता है। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहा था, क्योंकि फाइनल रद्द हो गया था। पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियन बनी है। भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।