विधान भवन में डिजिटल कॉरिडोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन



लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधान भवन में विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम यहां बनी डिजिटल वीथिका भ्रमण कर अवलोकन किया। इसके बाद विधान भवन के प्रथम तल पर नव निर्मित डिजिटल कॉरिडोर का उन्होंने उद्घाटन किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने द्वितीय तल पर नवीनीकृत गैलरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधान मंडल दल कार्यालय कक्ष का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने नव निर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही ‘उत्तर प्रदेश विधान सभा में अध्यक्ष सतीश महाना का एक वर्ष’ नामक पुस्तक का लोकार्पण किया।इसके अलावा उन्होंने विधानसभा के गाइडेट टुअर की वेबसाइट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी उपस्थित थे।