ओम बिरला ने किया असम विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन



गुवाहाटी/नई दिल्ली(डेस्क) - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को असम विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान बिरला के अलावा असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दायमरी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और रामेश्वर तेली समेत अहम चेहरे भी उपस्थित थे।

10 एकड़ में फैली ये भवन  51 साल बाद असम विधानसभा को स्थाई तौर पर मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक इस आधुनिक नये भवन को बनाने में लगभग 351 करोड़ रुपए की लागत आई है। अधिकारियों के मुताबिक, नये परिसर की नींव 10 साल पहले रखी गई थी।

असम विधानसभा के उपाध्यक्ष नुमल मोमिन ने बताया कि अगला विधानसभा सत्र इस नए भवन में आयोजित किया जाएगा।