दिल्ली में कॉलेज के बाहर लड़की पर रॉड से हमला कर हत्या



नई दिल्ली (डेस्क) - दिल्ली के मालवीय नगर में एक लड़की पर रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। रॉड से किए गए इस हमले में लड़की की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक कॉलेज के बाहर लड़की के ऊपर रॉड से हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। शव के पास से पुलिस को रोड भी वरामद हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साउथ डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि पार्क के अंदर ये घटना हुई है। मृतक कॉलेज छात्रा थी। लड़की अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान है।