सुभासपा अध्यक्ष राजभर फिर NDA में शामिल



लखनऊ(डेस्क) - लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को एक और बड़ा झटका दिया है। ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एक बार फिर से एनडीए में शामिल हो गई है। बता दें कि शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह से उन्होंने दिल्ली में मुलाकात की थी।

NDA का हिस्सा बनने के बाद राजभर ने रविवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। राजभर आज ही सुभासपा कार्यकारिणी बैठक भी करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान उनकी पार्टी सीटों को लेकर नए सिरे से रणनीति तय करेगी।