विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष बने रिटायर्ड आईएएस अरविंद कुमार



लखनऊ(डेस्क) - रिटायर्ड IAS अधिकारी अरविंद कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं। उन्हें विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वह प्रमुख सचिव गृह और एसीएस ऊर्जा जैसे पदों पर रह चुके हैं और अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास के पद से रिटायर हुए थे। आईएएस अरविंद कुमार औद्योगिक सेक्टर के मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं।

अरविंद कुमार 1988 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं। उन्होंने GIS के सफल आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गौरतलब हैं की इस ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 35 लाख करोड़ से भी ज्यादा का निवेश आया था।

अरविंद कुमार हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे। माना जा रहा है कि उनके नियामक आयोग का चेयरमैन बनने से अब उपभोक्ताओं के हित में फैसले हो सकेंगे।