सपा MLA दारा सिंह चौहान का विधायकी से इस्तीफा



लखनऊ(डेस्क) - पूर्व वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने सपा छोड़ दी है। सपा की सदस्यता के साथ उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। वह घोसी (मऊ) से सपा के टिकट पर एमएलए चुने गए थे। भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर बातचीत फाइनल होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।

विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इससे समाजवादी पार्टी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बड़ा झटका लगा है। बात दें  कि यूपी चुनाव 2022 से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर दारा सिंह चौहान ने सपा की सदस्यता ली थी।