आसमान को चीरते हुए चांद की ओर रवाना हुआ चंद्रयान-3



नई दिल्ली(नेशनल डेस्क) - भारत के तीसरे चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' को लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भारी। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है।

इस ऐतिहासिक पल के गवाह केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और इसरो के पूर्व चीफ के सिवन भी रहे। इस मिशन की सफलता के बाद से अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल की है।

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा गया इसके अलावा, दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया गया है। ISRO ने इस मिशन में अपने पिछले मिशन की गलतियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है । इसमें लैंडर और रोवर कॉन्फ़िगरेशन भी जोड़े गए हैं।  इसे प्रोपल्शन मॉड्यूल लैंडर और रोवर कॉन्फ़िगरेशन को 100 किमी चंद्र कक्षा तक ले जाएगा।