भाजपा सांसद हरिद्वार दुबे का निधन



नई दिल्ली(डेस्क) - बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है। दुबे के परिवार के अनुसार, सीने में दर्द की शिकायत के बाद भाजपा नेता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरिद्वार दुबे 74 वर्ष के थे। छावनी के दो बार के पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री हरिद्वार दुबे 2020 में राज्यसभा सदस्य बने थे। वे कल्याण सिंह सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहे थे। सीतापुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में आरएसएस के जिला प्रचारक रहे हैं।

बता दें कि आगरा की राजनीति में वे लंबे समय से सक्रिय थे। उन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी थी जिन्हें उन्होंने बखूबी निभाया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

माननीय राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री हरिद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

ॐ शांति!

- @myogiadityanath