अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बना योग का विश्व रिकॉर्ड



नई दिल्ली(एजेंसी) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (21 जून) को न्यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित ऐतिहासिक समारोह का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ कई देशों के लोगों ने योग किया। एक साथ कई देशों के लोगों के साथ में योग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना है। इसमें संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों, राजनयिकों और जानीमानी हस्तियों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग सत्र ने सर्वाधिक देशों की नागरिकता वाले लोगों की सहभागिता के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मीडिया ख़बरों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के योग कार्यक्रम में 135 देशों के प्रतिनिधि शामिल थे। 135 देशों के प्रतिनिधियों के साथ भी यह वर्ल्ड रिकॉर्ड (most nationalities in a Yoga lesson) बन गया। पीएम मोदी ने योग करने से पहले इस कार्यक्रम को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री ने योग करने आए सभी लोगों का आभार जताया।