पंजाब में अब मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के चांसलर



चंडीगढ़(डेस्क)  - पंजाब में भगवंत मान सरकार ने विधानसभा में “द पंजाब यूनिवर्सिटी लॉ अमेंडमेंट बिल-2023” पास कर दिया है। अब राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों के चांसलर गवर्नर की बजाय चुने गए मुख्यमंत्री होंगे।

बता दें कि पिछले साल पश्चिम बंगाल में भी मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को लगाने को लेकर काफी तकरार हुई जिसके चलते ममता बनर्जी सरकार ने पिछले साल एक बिल पारित करके राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही यूनिवर्सिटी का चांसलर बना दिया है।

चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय को छोड़कर, पंजाब में अन्य सभी विश्वविद्यालय राज्य द्वारा संचालित हैं। राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों में पटियाला में पंजाबी विश्वविद्यालय, अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, जालंधर में पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय, फरीदकोट में बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय शामिल हैं।