जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा



पटना/नई दिल्ली (डेस्क) - आज बिहार की राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। 'हम' (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे बिहार के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री थे।

मिली जानकारी के अनुसार HAM के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे डॉ. संतोष सुमन ने नीतीश कुमार को इस्तीफा भेज दिया है। सुमन अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री हैं। बिहार में पार्टी के 4 विधायक हैं।