गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन



मुंबई(डेस्क) - महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 78 साल के थे। पेंटल पिछले दो हफ्ते से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। गूफी को दिल और किडनी संबंधी बीमारी थी।

गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार 5 जून को शाम 4 बजे किया जाएगा। मालूम हो कि जब गुफी पेंटल फरीदाबाद में थे, तब उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद पहले उन्हें फरीदाबाद के ही एक अस्पताल भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मुंबई लाकर एडमिट कराया गया। गुफी पेंटल का निधन सोमवार सुबह 9 बजे हुआ। उनका हार्ट फेल हो गया था।