PM ने देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी



नई दिल्ली (डेस्क) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून से दिल्ली के बीच पहले सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड राज्य अब सेमी हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क से जुड़ गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का विकास भारत के विकास में भी मदद करेगा। देश अब रुकने वाला नहीं है, वह वंदे भारत की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और बढ़ता जाएगा।

आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर वर्चुअल माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। वहीं दून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहारनपुर जंक्शन पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में जुड़े।  

उद्घाटन के बाद ट्रेन 27 मई को रेग्युलर बेस पर चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट क्षेत्रपाल सिंह ने बताया, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार चलेगी। 8 कोच वाली ये ट्रेन बुधवार छोड़कर बाकी 6 दिन चलेगी। दिल्ली से देहरादून की दूरी करीब 292 किलोमीटर है, जिसे ये साढ़े चार घंटे में तय करेगी। गाड़ी की औसत स्पीड 65 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी।