सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, CJI ने दिलाई शपथ



नई दिल्ली (डेस्क) - शुक्रवार को CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने 2 नए जजों को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ दिलाई। इनमें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और एडवोकेट केवी विश्वनाथन शामिल थे। इसके साथ ही एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों का कोरम पूरा हो गया है।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को इसकी घोषणा की थी। नए कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने टि्वटर पर इन नियुक्तियों की घोषणा की थी। दो नए जजों की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा उनकी सिफारिश के 48 घंटे के भीतर हुई है।