CBSE-12वीं का रिजल्ट जारी, 87.33 रहा पास प्रतिशत



  • CBSE 10वीं का भी रिजल्ट जारी

नई दिल्ली/लखनऊ(डेस्क) - सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 87.33 पास प्रतिशत रहा है। रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर मिलेगा। इनमें से 90.68% लड़कियां और 84.67% लड़के हैं। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले 6.01% आगे रहीं।

स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.inपर अपने नतीजे देख सकते हैं। इस बार 99.91% परिणाम के साथ त्रिवेंद्रम देश का हाईएस्ट स्कोर करने वाला रीजन बना है। वहीं दूसरे पर बेंगलूरु, तीसरे पर चेन्नई और चौथे नंबर पर दिल्ली रहे।

मिली जानकारी के अनुसार जो बच्चे पास हो चुके हैं, लेकिन किसी एक सब्जेक्ट में इंप्रूव करना चाहते हैं, उन्हें मौका दिया जाएगा कि वे पूरक परीक्षा में बैठकर अपने नंबर इंप्रूव कर सकते हैं। इसी तरह यदि किसी स्टूडेंट को 5 में से एक सबजेक्ट में 33% से कम मार्क्स मिले हैं, तो उसे कंपार्टमेंट एग्जाम पास करना होगा, जो जुलाई में होगा।

CBSE 10वीं का भी रिजल्ट जारी : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई 10वीं के परिणाम 2022 भी आज ही जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट भी आज ही जारी किया है। 10वीं में 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। 94.25% लड़कियां, तो 92.72% लड़के सफल हुए। यानी लड़कों के मुकाबले लड़कियां 1.53% ज्यादा पास हुईं हैं ।