दिल्ली की साकेत कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, वकील की ड्रेस में पति ने पत्नी को मारीं 4 गोलियां



नई दिल्ली(डेस्क) - दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोर्ट परिसर में एक महिला को गोली मार दी गयी है। यह बताया जा रहा है कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे तुरंत एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है और जिस महिला को गोली मारी है वह उसकी पत्नी है। दोनों में पहले से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने गोली मार दी। परिसर में सरेआम फायरिंग होने से वहां हड़कंप मच गया है। घटना के बाद का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घायल महिला चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जा रही है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालात गंभीर है। डॉक्टर उसको बचाने का प्रयास कर रहे हैं।