WPL : मुंबई इंडियंस ने जीता पहला WPL खिताब



नई दिल्ली(डेस्क) - मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बीच महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन सीजन का फाइनल खेला गया। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर पहला WPL खिताब जीत लिया है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बनाए थे जिसके जवाब में  मुंबई ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 37 रन बनाए। सिवर-ब्रंट ने नाबाद 60 रन की पारी खेली। अमीलिया केर 14 रन बनाकर नाबाद रहीं।

इसी के साथ मुंबई इंडियंस की टीम WPL जीतने वाली पहली टीम बन गई है।