यूपी में भाजपा की नई टीम का एलान



लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची शनिवार रात जारी कर दी है। प्रदेश पदाधिकारियों की सूची योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर शनिवार रात जारी की गई है।

UP बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार शाम को नई टीम का ऐलान किया। जिसमें सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया गया है। इसमें पूर्व मंत्री रहे सुरेश पासी को संगठन में प्रदेश मंत्री, प्रदेश मंत्री रहे सुभाष यदुवंश को प्रदेश महामंत्री और पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे मोहित बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बीजेपी की नई टीम द्रुव विजय सिंह को बीजेपी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। द्रुव विजय सिंह बरेली से ताल्लकु रखते हैं। बीजेपी ने अपनी नई टीम में 18 उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री बनाए हैं। वहीं पंकज सिंह समेत 18 प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं और यूपी बीजेपी में 16 प्रदेश मंत्री भी बनाए गए। इसके अलावा 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित किए गए। इस लिस्ट के अनुसार पंकज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।  इसके अलावा विजय बहादुर पाठक भी प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं।

सात महामंत्री बनाए गए : गोविंद नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष यदुवंश, राम प्रताप सिंह चौहान को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।