उत्तर प्रदेश : अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैम्पियनशिप की हुई शुरुआत



  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

लखनऊ(एजेंसी) - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 71वें अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैंपियनशिप 2022-23 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है कि देश के सबसे अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 71वें अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्ष से हमने खेल संस्कृति को बढ़ते हुए देखा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत दुनिया के अंदर किसी भी अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में और देश के अंदर प्रतियोगिता होती है तो विभिन्न राज्य उसमें प्रतिभाग करते हुए स्वस्थ्य खेल प्रतिस्पर्धा और कौशल का परिचय देते हैं। खास तौर पर ओलम्पिक में भारत का प्रतिभाग बढ़ा और भारत को मिलने वाले मेडल की संख्या भी बढ़ी है।