यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल ख़त्म



लखनऊ(डेस्क) - ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एवं चेयरमैन एम देवराज से वार्ता होने के बाद रविवार दोपहर संघर्ष समिति हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है। बता दे कि 65 घंटे चली हड़ताल से UP की जनता परेशान थी। हड़ताल रात 10 बजे तक घोषित थी लेकिन बिजली कर्मचारी यूनियन ने तत्काल वापस लेने की घोषणा कर दी है।

हड़ताल खत्म होने की घोषणा के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की सभी मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में रविवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच तीसरे राउंड की बैठक में बात बनी। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म होने का ऐलान किया। सरकार ने जो 3000 लोगों को निकाला था, 22 लोगों पर एस्मा लगाया था, 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था,ये सब सरकार वापस लेगी।