बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा



नई दिल्ली (डेस्क) - भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चनयकर्ता चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने भारतीय टीम और खिलाड़ियों से जुड़े कई खुलासे किए थे।

चेतन शर्मा का बतौर मुख्य चयनकर्ता यह दूसरा कार्यकाल था। बीसीसीआई ने नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप में भारत की सेमीफाइनल में इंग्लैंड से करारी के हार के बाद पूरे चयन पैनल को हटा दिया था। नए पैनल की नियुक्ति होने तक शर्मा अध्यक्ष पद की भूमिका में काम करते रहे। इसके बाद जनवरी 2023 में उन्हें फिर अध्यक्ष बनाया गया था।

चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद टीम इंडिया के चयन पैनल में सलिल अंकोला, एसएस दास, सुब्रतो बनर्जी और एस शरथ रह गए हैं। बीसीसीआई ने अभी तक नया अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया है।