रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने कोश्यारी का इस्तीफा किया मंजूर



नई दिल्ली (डेस्क) - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। रविवार सुबह एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को साल 2019 में महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी रविशंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें यहां का नया राज्यपाल बनाया गया था।

वहीं बताया जा रहा है कि लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. बी.डी. मिश्रा  को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। इनके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।