RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट, सभी तरह के लोन होंगे महंगे



नई दिल्ली(डेस्क) - आरबीआई ने मौद्रिक नीति का ऐलान कर दिया है। उसने एक बार फिर रेपो रेट को बढ़ा दिया है। रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। आरबीआई के ऐलान के बाद सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। इसका मतलब यह है कि होम लोन और महंगा होगा और आपकी ईएमआई में बढ़ोतरी होगी।

नया रेपो रेट अब 6.5 होगा। बता दें कि इससे पहले रेपो रेट में पांच बार बढ़ोतरी की गई थी। जून,अगस्त और सितंबर में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया था। आरबीआई ने मई 2022 से छठीं बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। केंद्रीय बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए जीडीपी के ग्रोथ अनुमान को घटाकर 6.8 फीसदी कर दिया है। 30 सितंबर को पिछले पॉलिसी स्टेटमेंट में इसके सात फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था।

बता दें कि इस बढ़ोतरी के बाद होम लोन के अलावा वीकल लोन (vehicle loan), एजुकेशन लोन (education loan), पर्सनल लोन (personal loan) और बिजनस लोन (business loan) भी महंगा हो जाएगा।