पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का 97 साल की उम्र में निधन



नई दिल्ली (डेस्क) - पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ वकील शांति भूषण का मंगलवार को निधन हो गया। वह 97 साल के थे। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांसें लीं।

शांति भूषण 1977-79 तक तत्कालीन मोरारजी देसाई सरकार में भारत के कानून मंत्री रह चुके थे। भूषण कांग्रेस (ओ) और बाद में जनता पार्टी के सदस्य भी रहे थे ।  इसके अलावा भाजपा के साथ भी वह छह साल तक जुड़े रहे। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान वह राज्यसभा सांसद भी रहे थे।

उनके निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। शांति भूषण आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। मशहूर वकील-एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण उनके बेटे हैं। हालांकि थोड़े ही समय बाद वह आप से अलग हो गए थे।