FIFA WORLD CUP 2022 : विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा मोरक्को



नई दिल्ली (स्पोर्ट्स डेस्क) - कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में मोरक्को ने बड़ा उलटफेर करते हुए पुर्तगाल को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ मोरक्को फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी और अरब टीम बन गई है। इससे पहले कोई भी अफ्रीकन देश फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया था। अल थुमामा स्टेडियम में खेले गए मैच में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। इस हार के साथ ही पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अभियान यहीं समाप्त हो गया।

मोरक्को ने पहले हाफ के अंतिम कुछ मिनटों में 1-0 की बढ़त हासिल की, जिसकी बराबरी पुर्तगाल की टीम नहीं कर पाई। मोरक्को के डिफेंस के सामने पुर्तगाल टीम की एक न चली। मोरक्को की डिफेंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुर्तगाल ने 11 गोल अटेंप्ट किए जिसमें से 3 ऑन टारगेट था लेकिन टीम के गोल का खाता नहीं खुला।