‘अबू धाबी अंतरिक्ष बहस’ में आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह



नई दिल्ली (एजेंसी) - केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),  प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल 5 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित" अबू धाबी अंतरिक्ष बहस" में आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगेI  

डॉ. जितेंद्र सिंह इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग के साथ भारत की ओर से इस बहस के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। डॉ. जितेंद्र सिंह यूएई के विदेश राज्य मंत्री, बहरीन के विदेश मंत्री और इस्राइल के उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री के साथ 'अंतरिक्ष कूटनीति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को सक्षम करने में विदेश नीति की भूमिका' पर मंत्रिस्तरीय बैठक में भी भाग लेंगे।