भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं पी टी उषा



नई दिल्ली (डेस्क) - एथलीट पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुना गया है। वह आईओए की पहली महिला अध्यक्ष बनीं हैं। केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू ने ‘उड़नपरी’ पीटी उषा को आईओए का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। बता दें कि रिजिजू पहले केंद्रीय खेल मंत्री भी रह चुके हैं।

उड़नपरी’ के नाम से मशहूर 58 साल की पीटी उषा कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं। 1984 ओलंपिक में वह 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं थी। उन्होंने रविवार को इस पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था और निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय था।