मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम का निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्‍पताल में थीं भर्ती



मुंबई (डेस्क) - गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही तबस्सुम अब इस दुनिया में नहीं रहीं ।  78 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है, जानकारी के मुताबिक, कल शाम दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है।उनके बेटे होशान गोविल ने निधन की पुष्टि की है। उनके निधन से पूरे परिवार और उनके फैंस को सदमा लगा है।

तबस्सुम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही साल 1947 में आई फिल्म ‘मेरा सुहाग’ से की थी, जिसके बाद वो कई फिल्में और टीवी शो का हिस्सा रहीं थीं। सिनेमा के अलावा तबस्सुम का नाम टीवी की दुनिया में भी काफी मशहूर रहा है। उन्होंने पहले भारतीय टेलीविजन टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' की शुरुआत की। इस शो में वह सिनेमा जगत से जुड़े लोगों से खास बातचीत करती थीं। यह शो दूरदर्शन पर  पूरे 21 साल तक प्रसारित हुआ था।