पूर्व IAS डॉ. सीवी आनंद होंगे बंगाल अगले राज्यपाल



नई दिल्ली (डेस्क) - पूर्व IAS अधिकारी सी वी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने आज गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।  इसमें कहा गया है कि उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। बोस नियुक्ति से पहले मेघालय सरकार के एडवाइजर रहे हैं। सी वी आनंद बोस को पहले जवाहरलाल नेहरू फैलोशिप मिला हुआ है। वे मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकैडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के पहले फेलो भी हैं।

वह लोक सेवक, आवास विशेषज्ञ, लेखक और वक्ता भी हैं। वे विश्वविद्यालय के कुलपति से लेकर भारत सरकार के सचिव, मुख्य सचिव का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वे हैबिटेट अलायंस के अध्यक्ष भी हैं और यूएन हैबिटेट गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं।  बता दें कि मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन जुलाई से पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। इसके पहले भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे।