गुजरात चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची



नई दिल्ली (डेस्क) - गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। इसी लिस्ट में पीएम मोदी से लेकर परेश रावल तक के नाम शामिल हैं।

प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर और दूसरे चरण की वोटिंग पांच दिसंबर को होगी। नतीजों की घोषणा आगामी 8 दिसंबर को होनी है।  

इस सूची में पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इन प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। स्टार प्रचारकों में पीएम मोदी से लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह, निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, परेश रावल, विजय रुपाणी, नितिन पटेल के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सहित महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी शामिल है। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।