7 सीटों में से 3 पर BJP का कब्जा, शिवसेना और RJD के खाते में 1-1 सीट



नई दिल्ली (डेस्क) - देश के 6 राज्यों की कई सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे सामने आ रहे हैं। इसमें बिहार की 2 और महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, ओडिशा की एक-एक सीटें शामिल हैं. बिहार में जहां मोकामा और गोपालगंज सीट पर उपचुनाव हुआ, वहीं हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना में मुनुगोडे सीट के लिए और ओडिशा में धामनगर सीट के लिए उपचुनाव हुआ था।

बिहार, हरियाणा, यूपी व महाराष्ट्र समेत छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आने लगे हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार की एक-एक सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर उद्धव गुट की प्रत्याशी की जीत हुई है। बिहार की मोकामा सीट पर राजद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं ओडिशा में भाजपा व तेलंगाना में टीआरएस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।