भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का निधन, दो दिन पहले ही किया था मतदान



नई दिल्ली (डेस्क) - देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का आज सुबह दो बजे निधन हो गया। उन्होंने इस दुनिया को छोड़ने से पहले ही अपनी अंतिम इच्छा मतदान करके पूरी की।

अपनी अस्वस्थता के चलते ही बुधवार को अपने घर में ही उन्‍होंने मतदान किया। हालांकि इससे पहले वो हर बार वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर जाते थे l पोलिंग बूथ पर चुनाव आयोग की ओर से उनका रेड कारपेट स्वागत किया जाता था। इस बार भी नेगी खुद तो चाहते थे कि वह मतदान करने पोलिंग बूथ पर जाए लेकिन उनके शरीर ने जब साथ नहीं दिया तो परिवार वालों की बात मान ली और घर से ही वोट डाला।

बताया जा रहा कि प्रशासन की ओर से उनको पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधिकारी उनके अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। प्रशासन की ओर से उनको पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधिकारी उनके अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।