Twitter Down: भारत सहित दुनिया के कई देशों में ट्विटर हुआ डाउन



नई दिल्ली(डेस्क) - सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर शुक्रवार सुबह अचानक डाउन हो गया। शुक्रवार सुबह कुछ यूजर्स को ट्विटर पर लॉगइन करने में दिक्क्त आ रही है। बताया जा रहा है कि बहुत सारे यूजर्स ट्विटर वेबसाइट पर लॉगइन नहीं कर पा रहे थे। अधिकतर यूजर्स को Twitter के वेबसाइट के साथ दिक्कत हो रही है। Twitter एप को लेकर महज 6 फीसदी लोगों ने शिकायत की है, हालांकि सभी यूजर्स को Twitter में दिक्कत नहीं हो रही है। कुछ यूजर्स ही लॉगिन को लेकर परेशान हैं।

बता दें कि अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी शुक्रवार से शुरू होने की आशंका है। इस छंटनी में ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से लगभग आधे को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।