T20 वर्ल्ड कप : भारत के पास इतिहास बदलने का मौका - रोहित शर्मा



नई दिल्ली (डेस्क) - टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रतिक्रिया दी है। रोहित ने कहा कि टीम इंडिया के पास इतिहास बदलने का मौका है। भारत रविवार को मेलबोर्न क्रिकेट मैदान पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 12 मैच से विश्व कप में अपना अभियान शुरू करेगा।

भारत 2007 में टी20 विश्व कप का पहला संस्करण जीतने के बाद कोई विश्व खिताब नहीं जीत पाया है और कप्तान रोहित का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप भारत को पिछले कई वर्षों से विश्व कप नहीं जीत पाने का ट्रेंड बदलने का मौका देता है।

2007 के करिश्मे को करने की सम्भावना 2022 में भी दिखाई दे रही है। रोहित ने इसे टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण बताया और कहा, “हम इसे दबाव नहीं कहेंगे लेकिन निश्चित रूप से यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होगा कि हम शीर्ष पर आएं। ”